Logo
Breaking News Exclusive
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिला सम्मान और सहारा– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहले दिन 940 बच्चों का हुआ बायोमेट्रिक अपडेट व नया आधार कार्ड पंजीयन मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 10 फरवरी को जनपद पंचायत अकलतरा के सभापति प्रिय भाई ईश्वर साहू को भारतीय जनता पार्टी जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों ने जनदर्शन में बताई अपनी समस्याएं धनंजय यादव गुरुकुल वेद व्यास से हुए सम्मानित कवर्धा शहर में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की सख्त और व्यापक कार्रवाई कबीरधाम जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री भगतराम पटेल राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त कस्टमर से Se.x करो तभी मिलेगी सैलरी’, स्पा सेंटर ने कर्मचारी का 6 महीने से रोका वेतन, फैमिली सैलून का शर्मनाक कांड गन्ना विक्रेता किसानों को 3.45 करोड़ की राशि जारी, 1073 किसानों को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिला सम्मान और सहारा– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहले दिन 940 बच्चों का हुआ बायोमेट्रिक अपडेट व नया आधार कार्ड पंजीयन मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 10 फरवरी को जनपद पंचायत अकलतरा के सभापति प्रिय भाई ईश्वर साहू को भारतीय जनता पार्टी जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों ने जनदर्शन में बताई अपनी समस्याएं धनंजय यादव गुरुकुल वेद व्यास से हुए सम्मानित कवर्धा शहर में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की सख्त और व्यापक कार्रवाई कबीरधाम जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री भगतराम पटेल राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त कस्टमर से Se.x करो तभी मिलेगी सैलरी’, स्पा सेंटर ने कर्मचारी का 6 महीने से रोका वेतन, फैमिली सैलून का शर्मनाक कांड गन्ना विक्रेता किसानों को 3.45 करोड़ की राशि जारी, 1073 किसानों को मिलेगा लाभ

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - अब प्रत्येक परिवार को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार : विकसित भारत जी राम जी योजना से समय पर मजदूरी भुगतान के साथ होंगे अनेको फायदे जिले के गांव- गांव में ग्रामीणों को नई योज

अब प्रत्येक परिवार को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार

विकसित भारत जी राम जी योजना से समय पर मजदूरी भुगतान के साथ होंगे अनेको फायदे

जिले के गांव- गांव में ग्रामीणों को नई योजना के बताये जा रहे फायदे

कवर्धा, 05 फरवरी 2026। प्रत्येक पंजीकृत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार, प्रति सप्ताह मजदूरी भुगतान, पारदर्शिता और जवाब देही के लिए बायोमेट्रिक एवं ऑनलाइन अटेंडेंस, ग्रामीणों द्वारा अपने गांव के लिए कार्यों की पहचान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अधोसंरचना विकास और आजीविका संवर्धन जैसे प्रमुख बदलाव के विषय में ग्रामीणों को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण की जानकारियां दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 2026 से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण महात्मा गांधी नरेगा योजना के स्थान पर परस्थापित होगा। नये योजना में ग्रामीणों को लाभ पहुँचाने के लिए बहुत से उपबंध किये गए हैं जो ग्रामीण भारत का समग्र विकास कर विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करेगा। ग्रामीणों को नई योजना से जोड़ने के लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है सभी छोटे-बड़े अवसरों पर योजना की जानकारी ग्रामीण तक पहुंचाई जा रही है।

कबीरधाम जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य स्थल पर, गांव में रैली, दीवार लेखन, समूह चर्चा, गीत आदि के माध्यम से नए योजना का प्रचार हो रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम द्वारा गत दिवस विकासखंड बोड़ला में संपूर्णता अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों को विकसित भारत जी राम जी योजना के फायदे बताएं।

विकसित भारत जी राम जी योजना के फायदे

विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों के बजाय अब 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। समय पर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा, ग्राम पंचायत तय करेगी अपने गांव के विकास की योजना, जल संरक्षण, मूलभूत ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा सशक्त आपदा प्रबंधन और आजीविका के कार्यांे को प्राथमिकता, कार्यों में पारदर्शित के लिए जीपीएस/मोबाइल आधारित निगरानी, रियल टाइम एमआईएस, डैशबोर्ड, सामाजिक अंकेक्षण एवं अन्य व्यवस्था, रोजगार के साथ अब कौशल विकास, गांव में स्थाई संपत्ति का होगा निर्माण, महिलाओं एवं युवाओं की अग्रणी भूमिका और रोजगार से आजीविका संवर्धन होगा।

नए कानून पर आपके सवालों का सही जवाब

1) सवाल- क्या रोजगार की गारंटी कम हो रहा है।

जवाब- नही, अब साल में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी है।

2) सवाल- क्या समय पर होगा मजदूरी भुगतान

जवाब- हां, मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक या कार्य समाप्ति के 15 दिनों के अंदर, विलंब होने पर मुआवजा का प्रावधान है।

3) सवाल- गांव के विकास की रूपरेखा कौन तय करेगा

जवाब- ग्राम स्तर पर लिए गए निर्णय योजना का मुख्य आधार होगा, सभी कार्य ग्राम सभा द्वारा तैयार और अनुमोदित होगा।

4) सवाल- क्या भुगतान में कटौती और देरी होगी

जवाब- नही, डिजिटल सिस्टम बायोमेट्रिक उपस्थिति और साप्ताहिक अपडेट की वजह से समय पर पूर्ण भुगतान होगा।

5) सवाल- जब मेरे पास काम के अन्य अवसर होंगे तब क्या होगा

जवाब- बुवाई और कटाई के समय में राज्य सरकार 60 दिनों तक काम रोक सकती है ताकि खेती किसानी का काम प्रभावित न हो। साल के शेष 125 दिनों तक मजदूरी की गारंटी बनी रहेगी और काम मिलेगा।

6) सवाल- यदि मेरा गांव विकास में पीछे है तो क्या होगा

जवाब- जी राम जी योजना के तहत जरूरत के आधार पर फंड आबंटित होगा और कम विकसित क्षेत्रों को अधिक समर्थन मिलेगा।

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement