Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - हर व्यक्ति अपना सिकल सेल जांच अवश्य कराएं: कलेक्टर : विश्व सिकलसेल दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन सिकलसेल से बचाव के लिए प्रभावी उपाय अपनाने पर दिया गया जोर

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jun 20, 2025 / Post views : 180

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

हर व्यक्ति अपना सिकल सेल जांच अवश्य कराएं: कलेक्टर

विश्व सिकलसेल दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिकलसेल से बचाव के लिए प्रभावी उपाय अपनाने पर दिया गया जोर

मुंगेली, 19 जून 2025// विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम दशरंगपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना सिकल सेल जांच कराना चाहिये और यदि व्यक्ति सिकल सेल से ग्रसित है, तो उसे घबराना नहीं चाहिये। सिकलसेल से बचने के लिए समय पर जांच, परामर्श, विवाह पूर्व परीक्षण और सतत स्वास्थ्य निगरानी जैसे उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने आमजनों को मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी और बच्चों को ओ.आर.एस पैकेट व हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि सिकलसेल जैसे अनुवांशिक रोग के प्रति आम जनता को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने आमजनों से कहा कि समय रहते सिकलसेल की जांच कराकर स्वयं व समाज को सुरक्षित बनाएं। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि सिकल सेल के बारे में लोगों को जागरूक और समझ बढ़ाने के लिए हर साल 19 जून को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा जिला पंचायत सीईओ ने एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभातचंद्र प्रभाकर ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक वंशानुगत बीमारी है, जो माता-पिता से जीन के माध्यम से बच्चों में स्थानांतरित होती है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के आकार को प्रभावित करता है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले में 31 जुलाई तक स्टॉप डायरिया कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सिकलसेल से पीड़ित रोगियों ने अपने अनुभव भी साझा किए, जिससे बीमारी की वास्तविकता समझने में मदद मिली। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्वाला प्रसाद कौशिक सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त स्टाफ, मितानिन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

क्रमांक//06-104// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement