मुंगेली न्यूज़ - समाधान शिविर में हितग्राहियों को सामाग्री वितरण कर किय : समाधान शिविर में हितग्राहियों को सामाग्री वितरण कर किया गया लाभान्वित
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, May 7, 2025 / Post views : 200
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
समाधान शिविर में हितग्राहियों को सामाग्री वितरण कर किया गया लाभान्वित
मुंगेली, 06 मई 2025// सुशासन तिहार अंतर्गत मुंगेली विकासखंड के ग्राम सेतगंगा में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामाग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया। इनमें महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत 13 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 03 हितग्राहियों को आवास की चाबी व 02 हितग्राहियों को नया आवास हेतु स्वीकृति पत्र, खाद्य विभाग द्वारा 05 राशनकार्ड वितरण, मछली पालन विभाग द्वारा 01 आईस बॉक्स व 01 जाल वितरण, उद्यान विभाग द्वारा 05 कृषकों को पौधा वितरण, दो स्व सहायता समूहों को 15-15 हजार रूपए व दो स्व सहायता समूहों को 60-60 हजार रूपए प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही आधार व आयुष्मान कार्ड पंजीयन के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच व दवाई का वितरण किया गया।
राम्हेपुर एन. व पथरिया में 07 मई को होगा समाधान शिविर, उप मुख्यमंत्री होंगे शामिल
समाधान शिविर 07 मई को लोरमी विकासखण्ड के ग्राम राम्हेपुर एन. और नगर पंचायत पथरिया के सतनाम भवन में आयोजित होगा। राम्हेपुर एन. के शिविर में नवरंगपुर, भस्करा, आछीडोंगरी, फलवारी एफ., राम्हेपुर एन. लीलापुर, फुलझर, घठोली, सेनगुड़ा, खपरीखुर्द, गोल्हापारा, धनियाडोली, सारिसताल, पथर्रा और धरमपुरा सहित कुल 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इस दौरान दोपहर 02 बजे उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव राम्हेपुर एन. में आयोजित होने वाले समाधान शिविर में शामिल होंगे। इसी तरह सतनाम भवन पथरिया में यदुनंदन वार्ड, बुढ़ादेव वार्ड, सुभाष वार्ड, हाजी सुभान वार्ड, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, रामसागर वार्ड, गुरूनानक वार्ड और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड को शामिल किया गया है। उक्त समाधान शिविर में लोग अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नए आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
क्रमांक//05-18// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन