Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

डिजिटल क्रॉप सर्वे में लाएं तेजी, हितग्राहियों का शत प्रतिशत बने वय वं : डिजिटल क्रॉप सर्वे में लाएं तेजी, हितग्राहियों का शत प्रतिशत बने वय वंदना कार्ड: कलेक्टर

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Mar 17, 2025 / Post views : 420

जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

डिजिटल क्रॉप सर्वे में लाएं तेजी, हितग्राहियों का शत प्रतिशत बने वय वंदना कार्ड: कलेक्टर

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, योजनाओं एवं गतिविधियों में प्रगति लाने दिए निर्देश

मुंगेली 17/03/2025// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने रबी की फसलों के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप सर्वेक्षण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से न केवल फसलों से संबंधित आंकड़े मिलते हैं, बल्कि फसलों के मूल्यांकन एवं आपदा की स्थिति में किसानों को मुआवजा देने में भी आसानी होती है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना कार्ड बनने की स्थिति की भी जानकारी ली और अभियान चलाकर सभी पात्र हितग्राहियों का कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिले में सड़क निर्माण प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली और लोरमी-कंतेली सड़क मार्ग को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुंगेली से कवर्धा नेशनल हाईवे के धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नवनिर्वाचित सरपंच व उप सरपंचों को बेहतर प्रशिक्षण देने प्रशिक्षण स्थल की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। नगरीय निकायों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी वार्डों में गर्मी को देखते हुए पानी की पर्याप्त एवं उचित व्यवस्था करने तथा मच्छर के प्रकोप को दूर करने फागिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गर्मी के समय में ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र का दौरा करने तथा अवैध विद्युत कनेक्शन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने बच्चों के विद्यालय में प्रवेश, केंद्रीय विद्यालय के निर्माण, धान उठाव, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, खाद भंडारण, सामूहिक कन्या विवाह योजना सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समय-सीमा में आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने बॉन्ड ओवर की कार्रवाई में तेजी लाने, यातायात सिग्नल लाइट एवं स्ट्रीट लाइट आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा उनकी सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर एवं अनुपस्थित अधिकारियों पर जताई नाराजगी

कलेक्टर श्री देव ने बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाने एवं अनुपस्थित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कामकाज को बेहतर एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। अधिकारी अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वाहन करें ताकि, गांव, गरीब एवं आमजनों को प्रशासन की सेवाओं का समुचित लाभ मिल सके। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, श्री जी. एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

क्रमांक//03-34// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो 01 से 04

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement