Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - राजस्व प्रकरणों के निपटारे में देरी पर कलेक्टर ने जताई : राजस्व प्रकरणों के निपटारे में देरी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Apr 4, 2025 / Post views : 293

समाचार

राजस्व प्रकरणों के निपटारे में देरी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुंगेली, 04 अप्रैल 2025// कलेक्टर श्री राहुल देव ने राजस्व विभाग में लंबित प्रकरणों के निपटारे में हो रही लेटलतीफी पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित राजस्व मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि राजस्व मामलों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और त्रुटि सुधार जैसे मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेताया कि कोई भी नागरिक राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर न हो और उन्हें पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं प्रदान की जाएं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना ठोस कारण या साक्ष्य के किसी भी राजस्व प्रकरण को खारिज या स्थगित न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि जनता को त्वरित और निष्पक्ष सेवाएं प्रदान की जाएं, जिससे शासन की छवि आम नागरिकों के बीच मजबूत बनी रहे। गौरतलब है कि जिले में कई राजस्व प्रकरण अभी भी लंबित हैं, जिन्हें समय-सीमा के भीतर निपटाया जाना आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व मामलों में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिससे जनता को राहत मिले और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

क्रमांक//04-15// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो 10

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement