Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - चिराग परियोजना अंतर्गत किसानों को समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने प्रेरित करें : कलेक्टर

Admin / Thu, Aug 1, 2024 / Post views : 195

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

चिराग परियोजना अंतर्गत किसानों को समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने प्रेरित करें : कलेक्टर

आयमूलक गतिविधियों के समन्वित क्रियान्वयन के संबंध में की गई चर्चा

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता

मुंगेली 01 अगस्त 2024// शासन द्वारा संचालित चिराग परियोजना के अन्तर्गत ‘‘समन्वित कृषि प्रणाली’’ के संबंध में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर वर्ल्ड बैंक एवं इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चर डेवेलपमेंट के वरिष्ठ अधिकारीगण श्री ओल्लाह, श्री राज गांगुली, श्रीमती मीरा मिश्रा और श्री ब्रेन नाथन शामिल हुए। उन्होंने चिराग परियोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए जिले में बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से चिराग परियोजना अंतर्गत कृषि के साथ-साथ पशुपालन, डेयरी, मछली पालन, कुक्कुट पालन, मशरूम उत्पादन तथा अन्य आयमूलक गतिविधियों के समन्वित क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि चिराग परियोजना का मुख्य उद्देश्य जिले के किसानों की आमदनी बढ़ाना तथा कृषक परिवारों का उचित पोषण सुनिश्चित कराना है। किसान जिन फसलों का पूर्व से उत्पादन कर रहे हैं, उन्हीं फसलों की अधिक पोषक मूल्य वाली किस्में उगाने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने चिराग परियोजना अंतर्गत जिले के अधिक से अधिक किसानों को समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करने कहा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बताया कि चिराग परियोजना एक मात्र ऐसी परियोजना है, जिसमें पोषण आधारित कृषि पर कार्य किया जा रहा है। इसमें कृषक परिवारों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। परियोजना के तहत विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती प्रजापति ने बताया कि इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य समन्वित कृषि प्रणाली के माध्यम से किसानों को परंपरागत फसलों के साथ-साथ अन्य आयमूलक एवं पोषणवर्धक उद्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न फसलों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है और कृषक उत्पादक समूहों तथा महिला स्व-सहायता समूहों को इनसे जोड़ते हुए उनके लिए मार्केट लिंकेज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों के आय बढ़ाने के लिए उत्पादों का मूल्यवर्धन, विपणन के लिए रूरल हाट का विकास जैसे विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। गॉवों में पोषण सखी के माध्यम से लोगों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार की जानकारी दी जा रही है। बैठक में चिराग परियोजना के उद्देश्यों, लक्ष्यों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। उल्लेखनीय है कि चिराग परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य के 15 जिलों के 27 विकासखंडों में संचालित है, इसमें मुंगेली जिला शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वर्ल्ड बैंक एवं आईफेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राम नुनियाकछार का किया भ्रमण बैठक उपरांत वर्ल्ड बैंक एवं इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चर डेवेलपमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम नुनियाकछार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम में किसानों के साथ खेती के संबंध में चर्चा की और उन्हें आधुनिक एवं समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने प्रेरित किया। अधिकारियों ने पोषण सखी से चर्चा करते हुए कृषकों को विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार की जानकारी देने के लिए कहा, जिससे एनीमिया जैसे बीमारियों पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके। अधिकारियों ने मत्स्य पालकों के साथ बैठक कर स्थल का भ्रमण किया और उत्पादन, लागत, विपणन और आमदनी के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डी. के. ब्यौहार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement