Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पटाखा विक्रय करें - कलेक्टर

Admin / Sat, Nov 2, 2024 / Post views : 163

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पटाखा विक्रय करें - कलेक्टर

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 29 अक्टूबर 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पटाखा विक्रय करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि स्थाई/अस्थाई संरचना एवं पंडालों में संचालित पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए, अग्निशमन यंत्र को रखते हुए और सावधानियां को अपनाते दुकान संचालक पटाखा का विक्रय करें। सुरक्षा मानक का पालन नहीं करने पर संबंधित दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे। नगरसेना के जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि पटाखा दुकान रिहायशी या फिर बाजार के पास नहीं खोला जाए। पटाखा दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कपड़ा, बांस, रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर अज्वलनशील सामग्री से बने टिन (शेड) द्वारा निर्मित होना चाहिए तथा अग्निमंदक घोल से उपचारित करें।

पटाखा दुकानों में तेल का लैम्प एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग न हो

पटाखा दुकान एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर हो, एक दूसरे के सामने ना बनाई जाए। पटाखा दुकानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल का लैम्प एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग नहीं होना चाहिए। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के अंदर आतिशबाजी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। विद्युत तारों में ज्वाइंट खुला नहीं होना चाहिए एवं प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए जिसे शॉर्ट-सर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह स्वतः बंद हो जाए।

पटाखा दुकानों के सामने बाइक-कार की पार्किंग न हो

दुकान ट्रांसफार्मर के पास ना हो और उनके ऊपर हाई टेंशन टावर पावर लाइन ना गुजरी हो। प्रत्येक पटाखा दुकान में 05 किलोग्राम क्षमता वाला डीसीपी अग्निशामक यंत्र होना चाहिए। दुकानों के सामने कुछ अंतराल में 200 लीटर क्षमता के पानी के ड्रम की व्यवस्था बाल्टियों के साथ होनी चाहिए। पटाखा दुकानों के सामने बाइक-कार की पार्किंग नहीं होना चाहिए। अग्निशमन विभाग एवं एंबुलेंस का फोन नंबर दुकान परिसर के कुछ स्थानों पर लगाया जाए। अग्निशमन वाहन के मूवमेंट के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। भारतीय मानक 8758ः2013 का पालन करते हुए अस्थाई संरचना और पंडाल का निर्माण किया जाए।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement