Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएससी में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

Admin / Sun, Dec 8, 2024 / Post views : 148

समाचार

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएससी में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा- आपकी सफलता में योगदान देने वाले शिक्षक, माता-पिता और भूमि को नहीं भूलना हैं

चयनित अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा परिणाम के लिए सरकार और लोक सेवा आयोग को कहा धन्यवाद

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 08 दिसंबर 2024// उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शनिवार की शाम विधायक कार्यालय लोरमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्री साव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, यह सम्मान सिर्फ अभ्यर्थियों का नहीं है, पूरे लोरमी वासियों का सम्मान है। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और अन्य लोगों को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोरमी के बेटे-बेटियां सफलता के सोपान पर पहुंचे हैं। आपको और आगे बढ़ना है। यहीं रुकना नहीं है। आपने सफलता की एक सीधी चढ़ी है। यह सफलता आपने अकेले हासिल नहीं किए हैं, इसमें अनेक लोगों का योगदान है, जैसे- शिक्षक, माता-पिता, परिवार, दोस्त और सरकार का भी योगदान हैं, जिसे आप भूल जाते हैं। सरकार हमारी पढ़ाई पर कितना खर्चा करती है, यह भी ध्यान रखना चाहिए। आपके सफलता के पीछे कितने लोगों का योगदान और त्याग है। इतने लोगों ने योगदान दिया है तो आपकी जवाबदारी भी बनती है, किसी को भूलना नहीं है। श्री साव ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि, आप से लोरमी वासियों को काफी अपेक्षा है। जितने लोगों का योगदान है, उनको हर क्षण याद रखना है। लोरमी की इस धरती को याद करोगे तो जीवन सफल हो जाएगा। यहां के लिए कुछ करने का अवसर मिले तो आगे आकर जरूर करें। चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि, इस बार पीएससी परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुई। परिणाम में पहले की तरह किसी प्रकार अनियमित नहीं हुई, इसलिए वे चयनित हुए हैं। सभी ने इसके लिए सरकार और लोक सेवा आयोग को धन्यवाद दिया है। ये लोरमी के लिए गौरव की बात है।

इन चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विधायक कार्यालय में पीएससी में चयनित किरण राजपूत जी, प्रेम नारायण साहू जी, रामावतार रामेकर जी, मनोज कश्यप जी, प्रियंका कश्यप जी, विनय कश्यप जी, राजेश कश्यप जी, सोनल यादव जी एवं टामन साहू जी को सम्मानित किया। सभी को उज्ज्वल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement