Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: *उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विभिन्न योजना अंतर्गत हितग्राहियों को किया लाभांवित*

Admin / Fri, Jan 3, 2025 / Post views : 158

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

*उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विभिन्न योजना अंतर्गत हितग्राहियों को किया लाभांवित*

*आवास योजना के हितग्राहियों को सौंपी चाबी*

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 03 जनवरी 2025// उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी, पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत दो हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए का चेक, तीन सफाई कामगार को पीपीई किट, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 01 हितग्राही को दुकान की चाबी, एनयुएलएम योजना अंतर्गत एक स्व सहायता समूह को 01 लाख रूपए का चेक और श्री सुरेंद्र कुम्हार को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया और बधाई दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे की तर्ज पर विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। पिछले एक वर्षों में अलग-अलग योजनाओं से अलग-अलग मद से प्रदेश के 180 नगरीय निकायों को 07 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई है। मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने का काम किया जा रहा है। हमने सरकार बनते ही 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए। 08 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में आवास की पहली किस्त प्रदान की जा चुकी है। शहरों में भी हम तेज गति से प्रधानमंत्री आवास बना रहे हैं। हमने किसानों से 02 साल का पुराना बोनस देने का वादा किया था और 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर हमने 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में 3 हजार 700 करोड रुपए से अधिक की राशि अंतरित किया। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हमारी माताओ को प्रतिमाह 01 हजार की दर से 11 किस्त प्रदान की जा चुकी है। 70 लाख माताओं और बहनों के खाते में योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपए प्रदान किया जा रहा है। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल कि दर से धान खरीदी की जा रही है। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया। यह कैलेण्डर सभी स्कूलों में वितरित किया जाना है। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हमारी सरकार में गांव और शहरों में विकास का कार्य तेज गति से हो रहा है। प्रदेश नए उत्साह और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार बनने के पहले जितना वादा किया गया था, उसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुंगेली नगर पालिका अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की सौगात के लिए जिलेवासियों को बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतुलाल सोनकर ने कहा कि नगर पालिका परिषद मुंगेली को इतना बड़ा सौगात मिलना गौरव की बात है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि मुंगेली नगर पालिका की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। शहर में नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन का आज भूमिपूजन किया गया है। इसके साथ-साथ विकास के विभिन्न कार्यों को गति मिलने से मुंगेली जिले को एक नई पहचान मिल रही है। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, नगर पालिका सीएमओ श्री आशीष तिवारी, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू, श्री गिरीश शुक्ला, श्री शैलेष पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया। क्रमांक 01-06// सुजीत कुमार सिंह चंद्राकर फोटो 06 से 11

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement