Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थल का किया विधिवत भूमिपूजन

Admin / Fri, Oct 18, 2024 / Post views : 207

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थल का किया विधिवत भूमिपूजन

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति युवाओं को साहस, संघर्ष और नेतृत्व के गुणों से प्रेरित करेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति 25 लाख रुपए की लागत से की जाएगी स्थापित

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 18 अक्टूबर 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज गायत्री मंदिर के पास प्रस्तावित इतिहास के महान योद्धा, कुशल रणनितिकार छत्रपति शिवाजी महराज की मूर्ति स्थल का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। यह मूर्ति 25 लाख रुपए की लागत से स्थापित की जाएगी, जिसका घोषणा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने हाल ही में पीजी कॉलेज के इंडोर में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वां एक दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन में में किया था। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर शिवाजी महाराज की वीरता, उनके योगदान और उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि यह मूर्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इसके माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को जीवंत रखने और उनकी बहादुरी व दूरदर्शिता को सम्मानित करने का प्रयास किया गया है। यह स्थल क्षेत्रीय गौरव और भारतीय इतिहास के प्रति लोगों की निष्ठा को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि कवर्धा में युवाओं के प्रेरणास्रोत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना के लिए आज विधिवत भूमिपूजन किया गया है ताकि कवर्धा और छत्तीसगढ़ के युवाओं को लगातार प्रेरणा मिलती रहे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि यह मूर्ति न केवल ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक होगी, बल्कि युवाओं को साहस, संघर्ष और नेतृत्व के गुणों से भी प्रेरित करेगी। चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना से न केवल समाज को गर्व महसूस होगा, बल्कि यह युवाओं में प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने इस पहल के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और आशा व्यक्त की कि इससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर को भी सशक्त किया जाएगा। समाज के सदस्यों ने इस परियोजना को लेकर अपनी संतुष्टि और उत्साह भी जाहिर किया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री मोतीराम चन्द्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील ख़ान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री राजेंद्र सलूजा, जनपद उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र साहू, श्री सतीस चन्द्रवंशी, पार्षद श्री उमंग पांडेय, श्री पवन जायसवाल, श्री सुनील साहू, श्री सुनील साहू, श्री चुनवा ख़ान, श्री मनीराम साहू, श्री हेमचन्द चन्द्रवंशी, श्रीमती मधु तिवारी, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, श्री सुनील दोषी, श्री विजय पाली, श्री पन्ना चन्द्रवंशी, री रामकुमार ठाकुर, श्री खिलेश्वर साहू, श्री मनोज गुप्ता, श्री नवीन ठाकुर, श्री राजा टाटिया सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। [video width="1280" height="1056" mp4="https://loksevanews24.com/storage/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-18-at-6.37.27-PM.mp4"][/video] [video width="1280" height="1232" mp4="https://loksevanews24.com/storage/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-18-at-6.37.26-PM.mp4"][/video]

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement