Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडखाम्ही में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम श्री साव

Admin / Tue, Jul 2, 2024 / Post views : 223

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडखाम्ही में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम श्री साव

विद्यालय परिसर में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा

विद्यार्थियों को वितरण किया गणवेश और पाठ्य सामग्री

लोक देवा न्यूज़ 24 सवांददाता

मुंगेली 01 जुलाई 2024// जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम गोड़खाम्ही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नए शिक्षा सत्र के लिए बधाई दी और नव प्रवेशित विद्यार्थियों को गणवेश और पाठ्य पुस्तक वितरण किया। इसके साथ ही कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता और स्काउट गाइड एडवेंचर मनाली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विधायक निधि से विद्यालय परिसर में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल परिसर में आम का पौधा का रोपण किया और पर्यावरण को हरा-भरा रखने वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन की सफलता का पहला राज अनुशासन है। सभी विद्यार्थी पूरी लगन और मेहनत के साथ अनुशासित होकर समर्पण भाव से पढ़ाई करें। जिस प्रकार एक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला विद्यार्थी मेहनत करता है, उतना ही मेहनत सभी विद्यार्थियों को करना चाहिए। हर मां-बाप अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करता है। स्कूल से ही हमारी नींव का निर्माण होता है। हमें अपने मां-बाप और गुरूओं का सम्मान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद करने के लिए भी प्रेरित किया। डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि जिस तरह भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने एक छोटे से जगह से देश के राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। उसी तरह विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के अंतिम छोर तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। जिस क्षेत्र में जाए उसमें अपना शतप्रतिशत दीजिए। कार्यक्रम में स्कूल की व्याख्याता दुर्गा ने उप मुख्यमंत्री को उनके सम्मान में लिखी हुई कविता भेंट की। छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement