: Mungeli News - शिक्षा विभाग: अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
शिक्षा विभाग: अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित
lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 21 अगस्त 2024// शिक्षा विभाग के मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों पर दावा-आपत्ति 07 दिवस के भीतर आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्ति हेतु 16 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की जांच एवं परीक्षण कर लिया गया है एवं अनुकम्पा नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में किसी व्यक्ति, संस्था, दावेदार को कोई दावा-आपत्ति हो, वे 07 दिवस के भीतर जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली में प्रमाण सहित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन