Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: सुशासन दिवस: पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान*

Admin / Sat, Dec 21, 2024 / Post views : 150

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

*सुशासन दिवस: पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 20 दिसंबर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन हाल में शहीदों के परिजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ में शहीदों के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने शहीद धनंजय सिंह, छत्रधारी जांगड़े, आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकुमार कश्यप के परिवारजनों को शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया। *कलेक्टर ने ‘‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’’ गाना के जरिये शहीदों को किया याद* कार्यक्रम में कलेक्टर ने ‘‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’’ गाना के जरिये शहीदों के त्याग, बलिदान एवं शौर्य गाथा को याद किया। उन्होंने कहा कि वीर जवानों की गाथा इतिहास में अमिट है। शहीदों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और हमें उनके शहादत को याद करते हुए देश की सुरक्षा, एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए प्रेरणा लेना चाहिए। *एसपी ने समाज को एकता, प्रेम और देशभक्ति के सूत्र में बांधने किया प्रेरित* पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश की सेवा में जो बलिदान शहीदों ने दिया है, उनका योगदान अविस्मरणीय है। हमें शहीदों के सम्मान में ऐसे कार्य करने चाहिए जो हमारे समाज को एकता, प्रेम और देशभक्ति के सूत्र में बांधे। कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दी गई। शहीद राजकमल कश्यप के पिता राधेश्याम कश्यप ने वीर शहीदों की स्मृतियों में आयोजित कार्यक्रम के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। शहीद चक्रधारी की पुत्री अंजलि जांगड़े ने अपने पिता के त्याग और बलिदान को याद करते हुए सभी लोगों को देश सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं नवनीत कौर छाबड़ा, अपर कलेक्टर श्री. जी. एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान, उप पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. घृतलहरे सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। क्रमांक 12-113// सुजीत कुमार सिंह चंद्राकर फोटो

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement