मुंगेली न्यूज़ : जनदर्शन कार्यक्रम 31 मई तक स्थगित, सुशासन तिहार के दौरान समाधान शिविरों का होगा आयोजन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, May 4, 2025 / Post views : 448
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
जनदर्शन कार्यक्रम 31 मई तक स्थगित, सुशासन तिहार के दौरान समाधान शिविरों का होगा आयोजन
मुंगेली, 04 मई 2025// जिले में 05 मई से 31 मई तक सुशासन तिहार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। सुशासन तिहार के सफल संचालन के लिए जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। यह स्थगन 31 मई 2025 तक प्रभावशील रहेगा। सुशासन तिहार समापन के पश्चात जनदर्शन कार्यक्रम पूर्ववत प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।
क्रमांक//05-14// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन