Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता लाने जिले में चलेगा वृहद अभियान

Admin / Tue, Oct 15, 2024 / Post views : 178

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता लाने जिले में चलेगा वृहद अभियान

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 15 अक्टूबर 2024// साइबर क्राइम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए जिले में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर कार्ययोजना बनाने हेतु चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि साइबर क्राइम से निपटने के लिए लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है, फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। साइबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों की निजी फोटो, बैंक खातों से संबंधित जानकारी भी एकत्रित कर लेते हैं और अपने जाल में फंसाकर उनके खाते में जमा पूंजी को खाली कर देते हैं। कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान को अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले का कोई भी व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार न हो, इसे सुनिश्चित करना है। साइबर अपराध कई प्रकार के होते हैं, जिसमें हैकर्स पीड़ितों की प्रतिष्ठा, वित्त, व्यवसाय आदि को प्रभावित करने वाले विभिन्न साधनों का उपयोग करते हैं। समय के साथ साइबर क्राइम के तरीके बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बैंक, आयकर या किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है, तो आप उसे ना दें। कई बार क्राइम कोई और करता है, लेकिन मोबाईल दूसरे के नाम से होने के कारण कोई और फंस जाता है। मोबाईल में हमेशा सिक्योरिटी कोड होना चाहिए। हम सभी का दायित्व जनता की सेवा करने के साथ ही उनकी चीजों को भी सुरक्षित रखना भी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जितनी कम जानकारी सार्वजनिक रूप से शेयर की जाए, उतना ही बेहतर होगा। बैठक में बताया गया कि जिला और पुलिस प्रशासन के समन्वय से जिले के हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों, महाविद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस कार्य में बीसी सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, एनजीओ, सिविल सोसायटी आदि का भी सहयोग लिया जाएगा। इस हेतु वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा। बैंक, पोस्ट ऑफिस और ऐसे संस्थानों जहां लोगों का आना-जाना अधिक है, वहां साइबर जागरूकता के लिए पोस्टर, बैनर, सेल्फी जोन बनाया जाएगा। साथ ही यदि कोई व्यक्ति साइबर क्राइम पीड़ित हो, तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हेल्प लाइन जारी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। क्रमांक 10-42 // सुजीत कुमार सिंह// चंद्राकर फोटो 01 से 04

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement