Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अधिकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में किया पौधारोपण कलेक्टर ने नीम, एसएसपी और डीएफओ ने बादाम का लगाया पौधा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश

Admin / Sat, Aug 24, 2024 / Post views : 210

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अधिकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में किया पौधारोपण

कलेक्टर ने नीम, एसएसपी और डीएफओ ने बादाम का लगाया पौधा

पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता मुंगेली 23 अगस्त 2024// जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पौधारोपण किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल एवं वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कलेक्टर ने औषधीय पौधा नीम, एसएसपी, वनमंडलाधिकारी, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बादाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल ने जामुन सहित अन्य अधिकारियों ने पीपल, आम तथा गुलमोहर का पौधा लगाकर जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

नीम छाया प्रदान करने के साथ औषधीय गुणों से युक्त - कलेक्टर

कलेक्टर श्री देव ने कहा की पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। उन्होंने बताया कि नीम छाया प्रदान करने के साथ तमाम प्रकार के औषधीय गुणों से युक्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को अपने द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल करने कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि धरा को हरा-भरा रखने सबको पौधारोपण का संकल्प लेते हुए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ जरूर लगाना चाहिए। वनमंडलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पेड़-पौधा धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने पौधों का मॉ की तरह देखभाल करने लिया संकल्प अपर कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ यह पौधारोपण अभियान निश्चित रूप से पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। बता दें कि कलेक्टोरेट परिसर में 50 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों को सुरक्षित रखने ट्री-गार्ड लगाया गया। अधिकारियों ने लगाए पौधों का मॉ की तरह देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान एवं श्री गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement