Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - विकास की नई ऊंचाईयों की ओर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़ - विधायक श्री मोहले

Admin / Wed, Nov 6, 2024 / Post views : 243

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

विकास की नई ऊंचाईयों की ओर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़ - विधायक श्री मोहले

गरिमामय वातावरण में हुआ राज्योत्सव का आयोजन

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

मुंगेली 06 नवम्बर 2024// जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में गरिमामय वातावरण में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। फिल्म संगीत गायक निंदर सिंह व स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। विधायक श्री मोहले ने जिले के नागरिकों को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 01 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना, तब से अब तक 24 साल पूरे हो गए हैं। आज छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रेल मार्ग जैसी बुनियादी और अधोसंरचनाओं का निर्माण तेजी से हो रहा है। समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराया जा रहा है। युवाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके रोजगार के लिए भी ज्यादा से ज्यादा अवसरों का निर्माण किया जा रहा है।

सभी के बेहतर प्रयास से हमारा राज्य तेजी से बढ़ेगा आगे - कलेक्टर

कलेक्टर श्री राहुल देव ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा बहुत सुंदर झॉकी और आकर्षक स्टॉल लगाया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण पर प्रकाश डाला और कहा कि राज्योत्सव के माध्यम से हमें राज्य के प्रति अपनी कृतज्ञता को प्रकट करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी के बेहतर प्रयास से हमारा राज्य तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतुलाल सोनकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी एवं श्रीमती अम्बालिका साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री जी. एल. यादव एवं श्री गिरीश रामटेके, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक श्री गिरीश शुक्ला, श्री शैलेष पाठक, श्री उमाशंकर साहू, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने मंच संचालन किया।

अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

राज्योत्सव में विभिन्न विभागों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों व जिला प्रशासन द्वारा संचालित सुपर 100 कोचिंग क्लास के 08 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिले से सब इंस्पेक्टर में चयनित 06 युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें ग्राम बिजराकापा से नेहा भास्कर, जमकुही से चितरेखा यादव, देवकीडह से संदीप अनंत, मुंगेली से पुष्पराज सिंह, घुठेली से देवराज सिंह और अब्दुल रियाज शामिल हैं। क्रमांक 11-04// सुजीत कुमार सिंह// चंद्राकर फोटो 01 से 17

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement