Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - कलेक्टर एवं एसपी ने धान खरीदी केन्द्र हथनीकला का किया औचक निरीक्षण

Admin / Mon, Dec 2, 2024 / Post views : 151

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

कलेक्टर एवं एसपी ने धान खरीदी केन्द्र हथनीकला का किया औचक निरीक्षण

किसानों से चर्चा कर सायबर क्राईम से बचाव हेतु किया जागरूक

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 02 दिसम्बर 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आज पथरिया विकासखण्ड के ग्राम हथनीकला धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समिति में अब तक कुल धान खरीदी, बारदाने की उपलब्धता, किसानों का पंजीयन, रकबा समर्पण व उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समिति प्रबंधक को सुव्यवस्थित धान खरीदी करने और किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर और एसपी ने वहां उपस्थित किसानों से भी चर्चा की और पूछा कि धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या तो नही है। इस दौरान किसानों ने बताया कि उपार्जन केन्द्र में सुविधा अच्छी है। धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। किसानों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने किसानों को सायबर क्राईम से बचाव के लिए जागरूक करते हुए कहा कि पहले समय में चोरी का तरीका अलग था, लेकिन अब ठग मोबाईल से ओटीपी नंबर प्राप्त कर बैंक के खाते से पैसा निकाल लेते हैं। आज के समय में सायबर क्राइम लगातार बढ़ते जा रहा है, इसलिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कॉल करके आप से पैसा मांगता है या किसी भी प्रकार से डराने की कोशिश करता है, तो उससे डरना नहीं है। उसकी जानकारी प्रशासन को तत्काल देना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि ठगी का शिकार हो जाता है, तो 1930 नम्बर पर कॉल कर इसकी जानकारी दें, इससे आपका पैसा सुरक्षित हो सकता है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement