Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - कलेक्टर एवं एसपी ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

Admin / Wed, Nov 6, 2024 / Post views : 158

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

कलेक्टर एवं एसपी ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण करें संबंधित अधिकारी - कलेक्टर

पटवारी को कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 05 नवम्बर 2024// जिला कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आमजनों से प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारी नियमानुसार शीघ्र निराकरण करें और लोगों को राहत पहुंचाएं। जनदर्शन में विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बुधवारा निवासी रामलोचन नवरंग ने 26 अक्टूबर को उनके मकान में आग लगने पर आर्थिक सहायता राशि की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पटवारी को तत्काल मौका पंचनामा और रिपोर्ट राजस्व न्यायालय में प्रस्तुत करने निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री जी. एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जनदर्शन में कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए जनदर्शन में कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए, इसमें मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम भठलीखुर्द के फूलचंद साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम तालम के नारायण ने अपनी भूमि का नक्शा-बटांकन कराने, ग्राम मोहतरा तेली के इतवारी राम ने विद्युत केबल बदलवाने, ग्राम करही के श्रवण साहू ने जल जीवन मिशन योजनांतर्गत शुद्ध पेयजल दिलाने, ग्राम कुआंगांव की बैसखिया बाई ने धान खरीदी के लिए आनलाईन रिकार्ड दुरूस्त कराने, ग्राम नुनियाकछार के रामेश्वर बंजारा ने नकल बंदोबश्त दिलाने, पथरिया विकासखण्ड के ग्राम लौदा के बजरंग साहू ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, हडगांव के मत्स्य पालक बलदाउ कश्यप ने मछली पालन के लिए किसान क्रेडिट योजना का लाभ दिलाने, ग्राम मनकी की भारती जोशी ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। क्रमांक 11-03// सुजीत कुमार सिंह// चंद्राकर फोटो 01 से 04

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement