Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - सभी स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें - कलेक्टर

Admin / Tue, Jul 30, 2024 / Post views : 170

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

सभी स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें - कलेक्टर

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता

मुंगेली 30 जुलाई 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में गांव, गरीब और आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने दूर-दराज से आए आम लोगों की समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बलौदी के ग्रामीणों ने आवेदन देते हुए कहा कि गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में पथरिया विकासखण्ड के ग्राम किरना निवासी दिव्यांग रामायण कुमार और लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गोरखपुर के दिव्यांग उमाशंकर पात्रे ने ट्रायसायकल दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया। इसी तरह विनोबा भावे वार्ड मुंगेली की गंगा साहू ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बुंदेली के अवधराम साहू ने अपनी स्वर्गीय दादी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, ग्राम मोहडंडा की गौरी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, शिवाजी वार्ड मुंगेली की चुरेखा गोस्वामी ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना से लाभान्वित करने, ग्राम मुड़पार के खुशीराम ठाकुर ने अपने खेत की फौती व रिकार्ड दुरूस्त कर किसान-किताब प्रदान करने, ग्राम रंगियापारा के नारायण साहू ने शासकीय जगह से अतिक्रमण हटाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, श्री अजीत पुजारी, श्री गिरीश रामटेके, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement