Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - कलेक्टर ने जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की ली बैठक

Admin / Tue, Jul 9, 2024 / Post views : 177

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

कलेक्टर ने जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की ली बैठक

जिला चिकित्सालय में मानव संसाधन प्रबंधन को बेहतर करें - कलेक्टर

सोनोग्राफी सहित जांच की व्यवस्था में सुधार करने के दिए निर्देश

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता

मुंगेली 09 जुलाई 2024// जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आज जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री राहुल देव ने पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन, कार्यवाही विवरण और वर्तमान एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी सहित अन्य जांच की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को विभिन्न जांच एवं परीक्षण की रिपोर्ट समय पर मिले, इसके लिए व्यवस्था बनाएं। उन्होंने जांच एवं परीक्षण की रिपोर्ट मोबाईल पर भेजने के लिए डिजिटल व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को गंभीरता के आधार पर प्राथमिकता देते हुए बेहतर ईलाज सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कार्य मूल्यांकन के लिए व्यवस्था बनाने एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान मरीजों से लेन-देन की शिकायत नहीं आना चाहिए अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नर्सिंग स्टॉफ, गार्डन एवं पानी टंकी निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान जिला चिकित्सालय की छत पर पानी टंकी निर्माण, हर्बल गार्डन में औषधीय पौधा रोपण, मातृ शिशु चिकित्सालय की बाथरूम रिनोवेशन और सभी खिड़कियों में एल्युमिनियम जाली लगवाने, कायाकल्प कार्यक्रम के मापदंड के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर जिला चिकित्सालय में कार्य करने, चिकित्सालयीन व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता एवं एंबुलेंस वाहन की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु उक्त विषयों पर आवश्यक कार्यवाही की बात कही।

अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल

इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में प्रसव जांच कक्ष, आईसीयू यूनिट सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने वार्ड रूम में साफ-सफाई सहित मरीजों को साफ-सुथरा चादर, टावेल आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपलब्धता की भी जानकारी ली तथा ड्यूटी चार्ट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मरीजों का पूरी संवेदनशीलता से बेहतर ईलाज करें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा, सिविल सर्जन डॉ एम.के. राय, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे सहित जीवनदीप कार्यकारणी समिति के सदस्यगण, विशेषज्ञ चिकित्सक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement