Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - संविधान दिवस पर नशा मुक्ति संकल्प का आयोजन

Admin / Wed, Nov 27, 2024 / Post views : 149

संविधान दिवस पर नशा मुक्ति संकल्प का आयोजन

लोक सेवा न्यूज़ 24 सम्पादक - दिग्वेंद्र कुमार गुप्ता संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान बछेरा के संचालक कमल यादव के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बछेरा में संविधान दिवस और नशा मुक्ति संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी छात्रों को राजाराम यादव द्वारा संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि 26 नवंबर 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। यही वह दिन है जब संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। मौलिक अधिकारो संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है। यह भारतीय नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता की गारंटी देता है और भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। चंद्रशेखर निषाद द्वारा नशा मुक्ति के बारे में बताया गया कि नशा की लत एक गंभीर समस्या है जो दुनिया भर में अनगिनत लोगों को प्रभावित करता है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। शारीरिक रूप से नशे की लत दिल, लीवर और फेफड़ों जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुँचाती है। नशे के परिणाम स्वरूप हृदय रोग, लीवर की क्षति और श्वसन संबंधी समस्याएँ होती हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी कमज़ोर करता है, जिससे शरीर बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। मानसिक रूप से नशीली दवाओं की लत मस्तिष्क के कार्य को बाधित करती है, जिससे निर्णय लेने में बाधा, अवसाद, चिंता और यहाँ तक कि आत्महत्या के विचार जैसी समस्याएँ होती हैं। इसका असर व्यक्ति से परे होता है, नशे की लत परिवारों और समुदायों को प्रभावित करती है। लोगों में इससे वित्तीय और भावनात्मक तनाव भी पैदा होता है। गर्भवती महिलाएँ जो नशे की लत में होती हैं, उनके अजन्मे बच्चों को गंभीर नुकसान होने का जोखिम होता है, जिसमें जन्म दोष और विकास संबंधी समस्याएँ शामिल हैं। नशे की लत पर काबू पाने के लिए पेशेवर उपचार, थेरेपी और मज़बूत सहायता प्रणाली की ज़रूरत होती है। इस मुद्दे से निपटना व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सामाजिक स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। शिवकुमार साहू द्वारा बताया गया कि जिले में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें कोई भी व्यक्ति नशे की लत से निःशुल्क उपचार कर छुटकारा पा सकते हैं नशा मुक्ति केंद्र में भोजन, आवासीय सुविधा, उपचार पूर्णतः निशुल्क है। इस दौरान राजाराम यादव, चंद्रशेखर निषाद, शिवकुमार साहू, रूपेंद्र यादव, प्रधान पाठक राजकुमार साहू, विनोद साहू, सरिता पांडे सहित छात्रों की अहम भूमिका रही ।।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement