Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - वन नेशन वन स्टूडेंट कार्ड के लिए प्रथम चरण में प्रशिक्षण आयोजित

Admin / Fri, Sep 27, 2024 / Post views : 203

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

वन नेशन वन स्टूडेंट कार्ड के लिए प्रथम चरण में प्रशिक्षण आयोजित

स्वामी आत्मानंद विद्यालय दाऊपारा मुंगेली में दिया गया प्रशिक्षण

लोक सेवा न्यूज़ 24 सम्पादक - दिग्वेन्द्र गुप्ता

मुंगेली 27 सितंबर 2024// शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में कक्षा 09 से 12 वीं तक अध्ययनरत् विद्यार्थियों का अपार आईडी ( ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) तैयार करने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाऊपारा मुंगेली में जिले के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्यो को प्रथम चरण में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बताया गया कि अपार आईडी नंबर छात्र के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड, जैसे डिग्रियां, छात्रवृत्तियां, पुरस्कार और अन्य उपलब्धियों को डिजिटल रूप से संग्रहीत करेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धि को ट्रैक करने के लिए एक अद्वितीय आईडी कार्ड बनाई जाएगी। जो एक राष्ट्र एक आईडी के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहयोग करेगी तथा यह अद्वितीय आईडी आजीवन रहेगी और आसानी से उपलब्ध होगी। शाला में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के अपार आईडी डिजिलॉकर से लिंक करने के लिए एक सिस्टम होगा, जो विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों जैसे परीक्षा परिणाम, समग्र रिपोर्ट कार्ड, लर्निंग आउटकम के अलावा विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियों चाहे वह ओलंपियाड, खेल, कौशल प्रशिक्षण या अन्य किसी भी क्षेत्र हो, को डिजिटल रूप से संग्रहण करने का माध्यम होगा। विद्यार्थी भविष्य में अपनी उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्य से क्रेडिट स्कोर का भी उपयोग कर पाएंगे। प्रथम चरण में कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों का अपार आईडी से संबंधित डॉक्यूमेंट स्कूल स्तर पर उपलब्धता, सहमति फार्म की स्कूल स्तर पर उपलब्धता, प्रधानपाठक, प्राचार्य, संकुल समन्वयकों का प्रशिक्षण, मेगा पीटीएम के आयोजन की पालकों को सूचना, यूडाइस पोर्टल में अपार आईडी तैयार करने हेतु जानकारी भरने की कार्यवाही 05 अक्टूबर तक की जाएगी। प्रशिक्षण सभी विकासखण्ड के सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, समग्र शिक्षा के प्रोग्रामर्स और डीपीएमयू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। स्कूल के प्राचार्य डॉ. आई पी. यादव द्वारा अभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया गया।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement