: मुंगेली न्यूज़ - रोजगार कार्यालय जमकोर, मुंगेली में दिनांक 07.08.2024 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
रोजगार कार्यालय जमकोर, मुंगेली में दिनांक 07.08.2024 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला परियोजना एवं लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर, मुंगेली में एक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन दिनांक 07.08.2024 को सुबह 11:00 बजे से 03:00 बजे तक किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र में मुंगेली जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगें। इस कैम्प में 06 निजी नियोजक (कंपनी) द्वारा सेल्स ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, रिलेशनशिप मैनेजर (आई.सी.आई.सी.आई बैंक), ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर, ई.आर.पी. हैन्डलिंग, अपरेंटिस, इंश्योरेंस एडवाइजर, सर्विस एडवाइजर, फ्लोर सुपरवाइजर, बैक ऑफिस, सेल्स एग्ज्युकेटिव एवं टेक्नीशियन इत्यादि के 369 पदों के लिए भर्ती संबंधी कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए ऐसे रोजगार इच्छुक आवेदक जिन्होंने 10वी, 12वीं, बी.एस.सी. कृषि, स्नातक (कोई भी विषय में) आदि उत्तीर्ण है तो इस प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं। साथ ही आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते है ।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन