: mungeli news - सुशासन का 01 वर्ष पूरा होने पर श्रमिकों का सम्मान एवं श्रमिक सम्मेलन आयोजित
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
सुशासन का 01 वर्ष पूरा होने पर श्रमिकों का सम्मान एवं श्रमिक सम्मेलन आयोजित
Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 13 दिसंबर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के 01 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में विभागवार होने वाली गतिविधियों के अनुसार लोरमी विकासखण्ड के ग्राम साल्हेघोरी में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का सम्मान एवं श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन में 23 श्रमिकों का पंजीयन कर श्रमिक पंजीयन कार्ड का तत्काल वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 04 श्रमिकों को नवीनीकृत श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में उपस्थित श्रमिकों के साथ-साथ बुजुर्ग श्रमिकों का भी सम्मान किया गया और श्रम विभाग में संचालित योजनाओं, श्रमेव जयते एप के माध्यम से पंजीयन, नवीनीकरण तथा योजना के लिए आवेदन करने के संबंध में जानकारी दी गयी। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन