Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ -कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र गुरुवाइनडबरी एवं खुड़िया क : संतोषजनक जवाब नहीं देने पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं आरएईओ को नोटिस जारी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jan 21, 2026 / Post views : 243

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र गुरुवाइनडबरी एवं खुड़िया का किया निरीक्षण

धान खरीदी, रकबा समर्पण, भौतिक सत्यापन आदि के संबंध में ली जानकारी

संतोषजनक जवाब नहीं देने पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं आरएईओ को नोटिस जारी

मुंगेली, 21 जनवरी 2026// जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरुवाइनडबरी खरीदी केंद्र पहुँचकर कुल धान खरीदी, रकबा समर्पण एवं धान के भौतिक सत्यापन आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बिना जीपीएस युक्त वाहनों से धान परिवहन की शिकायत पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल जीपीएस युक्त अधिकृत वाहनों से ही धान का परिवहन किया जाए, किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने रकबा समर्पण में धीमी प्रगति पाए जाने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। साथ ही धान खरीदी से संबंधित संतोषजनक जवाब नहीं देने पर लालपुर तहसीलदार एम.पी. कौशिक, नायब तहसीलदार श्री प्रकाश यादव एवं आर.ए.ई.ओ. नेहा ध्रुव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की वास्तविक उपज की पूर्ण रूप से खरीदी सुनिश्चित की जाए। शेष बचे रकबे के दुरुपयोग को रोकने के लिए किसानों से सहमति लेकर रकबा समर्पण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ संचालित होनी चाहिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र खुड़िया का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भौतिक सत्यापन एवं डीओ कटने की स्थिति की समीक्षा करते हुए हमाली के नाम पर किसानों से राशि लेने की शिकायत पर केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोचियों एवं बिचौलियों का धान किसी भी स्थिति में न खरीदा जाए। उन्होंने संदिग्ध केंद्रों में भौतिक सत्यापन कराने, उठाव में तेजी लाने, बिना गेट पास के वाहनों का परिवहन रोकने एवं सीसीटीवी से विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वहां धान विक्रय करने आए किसान जोगीराम से चर्चा कर केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। किसान जोगीराम ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त आय से वे अपने बच्चों को इंजीनियरिंग की शिक्षा दिला रहे हैं तथा इस वर्ष लगभग 09 लाख रुपये का धान विक्रय किया है। कलेक्टर ने किसान की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, सहायक आयुक्त सहकारिया श्री हितेश श्रीवास, सीसीबी नोडल श्री संतोष सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement