Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

"छत्तीसगढ़ के उच्च शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों में उद्यमिता व : "छत्तीसगढ़ के उच्च शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों में उद्यमिता विकास: चुनौतियां एवं संभावनाएं " विषय पर एक दिवसीय

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 195

"छत्तीसगढ़ के उच्च शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों में उद्यमिता विकास: चुनौतियां एवं संभावनाएं " विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार संपन्न

दिनांक 3 मार्च

मुंगेली/उच्च शिक्षा विभाग छ.ग. शासन द्वारा प्रायोजित तथा डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली एवं शासकीय एस. एन. जी. महाविद्यालय मुंगेली के संयुक्त तत्वाधान में “छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों में उद्यमिता विकासः चुनौतियां एवं संभावनाएं ” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि – श्री एस. पी. चतुर्वेदी प्रख्यात उद्योगपति बिलासपुर, अध्यक्षता – श्री एस. के. गोवर्धन उद्यमी एवं कृषक मुंगेली, विशिष्ट अतिथि – डॉ. पी. के. पाण्डेय, अपर संचालक उच्च शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर , डॉ. जी. ए. घनश्याम संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर , प्रो. रक्षा सिंह, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय केन्द्रीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक | श्री प्रद्युम्न तिवारी, अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति शास. विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली । श्री राणाप्रताप सिंह, अध्यक्ष, शासकीय एस. एन. जी. महाविद्यालय मुंगेली । प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. शोभित कुमार बाजपेयी एवं प्राचार्य सह-संरक्षक डॉ. रजत दवे के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन, सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात् स्वागत भाषण डॉ. बाजपेयी सर द्वारा किया गया । उद्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी द्वारा उद्यमिता का महत्व तथा आवश्यक संसाधन के बारे में विस्तृत जानकारी तथा अपने अनुभव एवं रोटरी क्लब द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा विद्यार्थियों को उद्यमी बनने हेतु प्रोत्साहित किया।इसी कड़ी में श्री गोवर्धन के द्वारा उन्नत कृषि में तकनीक का उपयोग एवं इनोवेटिव आइडिया के बारे में जानकारी दी गयी। अपर संचालक श्री पाण्डेय जी द्वारा इस सफल सेमीनार आयोजन हेतु बधाई दी गयी तथा महाविद्यालय स्तर में उद्यमिता विकास के कार्यों को रेखांकित किया गया। उद्बोधन के क्रम में संयुक्त संचालक श्री घनश्याम जी द्वारा छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से महाविद्यालयों में उद्यमिता विकास पर जोर दिया गया तथा उनके सफल क्रियान्वयन हेतु भारतीय ज्ञान परंपरा को विज्ञान के सिद्धांत से जोड़ते हुए क्रिएटिव उद्यम विकसित करने की बात कही गई ताकि हम विकसित भारत 2047 हेतु सपना पूरा कर सके एवं भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकें। अमरकंटक विश्वविद्यालय से आई हुई प्रो रक्षा सिंह ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में एनईपी के अधीन उद्यमिता, भारतीय ज्ञान परंपरा में विद्यार्थियों की भूमिका का विस्तार पूर्वक विश्लेषण किया।इस अवसर पर हाईब्रिड मोड में ऑनलाइन तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया जिसमें इनवाईटी टाक के अंतर्गत डॉ शैलेन्द्र कुमार भारल डीन कामर्स संकाय विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन एवं डॉ बटेश्वर सिंह डीन कामर्स संकाय झारखंड सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी रांची द्वारा विशेष व्याख्यान दिया गया तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए प्राध्यापकगण, शोधार्थियों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए गए ।साथ ही सफल उद्यमी श्री एस. के. गोवर्धन, श्री संचित भट्ट तथा उद्यमी छात्र – छात्राओं द्वारा अपनी किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी। तकनीकी सत्र का सफल संचालन श्री एस. के. भारती, श्री ब्रजेश उपाध्याय, श्री एन. के. पुरले द्वारा किया गया। इस सेमीनार में डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्रा महाविद्यालय एवं शासकीय एस. एन. जी. महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ की सक्रिय सहभागिता रही। इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement