: श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक*
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
*श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक*
Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 26 दिसंबर 2024// छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है। उन श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे श्रमिक नवीनीकरण हेतु मोबाइल एप श्रमेव जयते, विभागीय वेबसाइट या च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसम्बर के बाद अनवीनीकृत श्रमिकों को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष नम्बर 077-3505050 से सम्पर्क कर सकते हैं। क्रमांक 12-132// सुजीत कुमार सिंह चंद्राकर
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन