Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े, किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण - कलेक्टर

Admin / Tue, Dec 10, 2024 / Post views : 167

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े, किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण - कलेक्टर

कलेक्टर ने 71 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर नियमित स्कूल आने किया प्रोत्साहित

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 10 दिसंबर 2024// जिले के शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा अभिनव पहल करते हुए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले के तीनों विकासखंड से चिन्हांकित 71 शाला त्यागी बच्चों को शैक्षणिक सामग्री जैसे बैग, कापी, स्केज पेन, ड्राइंग कापी, कम्पास बॉक्स, इरेजर, शार्पनर, पेंसिल, पेन, पानी बॉटल के साथ चॉकलेट प्रदान कर उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और हमारी यह पहल बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने और उनकी शिक्षा यात्रा को सुगम बनाने के लिए की गई है। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि जीवन में सम्मान पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से स्कूल में शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है। आप व्यवसाय भी करना चाहते हो, तो उसके लिए भी पढ़ाई करना पड़ेगा। कलेक्टर ने बच्चों से चर्चा कर स्कूल नहीं आने का कारण पूछा। इस दौरान बच्चों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी बताई। कलेक्टर ने तीनों बीआरसी को शाला त्यागी बच्चों के घर जाकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और प्रधान पाठकों के माध्यम से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन संसाधनों से वे अपनी पढ़ाई में और अधिक रुचि लेंगे। उन्होंने बच्चों के लिए स्कूलों में विशेष गतिविधि आयोजित करने के लिए कहा। इस अवसर पर समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना अधिकारी श्री अजयनाथ एवं आकाश परिहार सहित संबंधित अधिकारी, तीनों विकासखंड के बीआरसी अशोक यादव, सूर्यकांत उपाध्याय, देव प्रसाद उपाध्याय, हुमाना संस्था से प्रमोद दिवाकर, स्कूल के प्रधान पाठक और बच्चे मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में शाला त्यागी बच्चों की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की जा रही है। क्रमांक 12-44// चंद्राकर फोटो 01 से 03

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement