Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम के छात्र-छात्राओं ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से उपमुख्यमंत्री निवास कार्यालय में की मुलाकात

Admin / Thu, Sep 12, 2024 / Post views : 262

जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम के छात्र-छात्राओं ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से उपमुख्यमंत्री निवास कार्यालय में की मुलाकात

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विधानसभा भवन, साइंस पार्क, गुरु घासीदास संग्रहालय और रायपुर कलेक्टोरेट का किया भ्रमण

बच्चों का सपना, उपमुख्यमंत्री से मिलकर कलेक्टर बनने की इच्छा जताई

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

कवर्धा, 11 सितम्बर, 2024- जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम के 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण अंतर्गत आज रायपुर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण करवाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने आज उपमुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मुलाकात की और अपने शैक्षणिक भ्रमण के बारे में जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन भारतीय संविधान, शासन व्यवस्था, नागरिक कर्तव्यों एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया गया है। छात्र-छात्राओ ने आज विधानसभा भवन का भ्रमण किया और जहां उन्हें संसदीय प्रक्रिया और शासन व्यवस्था की जानकारी दी गयी। इसके अलावा वे गुरु घासीदास संग्रहालय, साइंस पार्क और रायपुर कलेक्टोरेट का भी भ्रमण किये। जिससे उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और तकनीकी विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम के शिक्षकों की देखरेख में यह भ्रमण आयोजित हुआ, जहां छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्त्वपूर्ण स्थानों का अवलोकन करने का अवसर मिला। बच्चों का सपना, उपमुख्यमंत्री से मिलकर कलेक्टर बनने की इच्छा जताई उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने निवास में बच्चों से मुलाकात की और उनके सपनों और आकांक्षाओं के बारे में बातचीत की। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बच्चों से पूछा, "क्या बनना चाहते हो" इस पर बच्चों ने एक स्वर में कहा, कलेक्टर बनना चाहते हैं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बच्चों को रायपुर कलेक्टर से मिलवाया और कलेक्टर कार्यालय का भ्रमण करवाया।इस दौरान, बच्चों ने कलेक्टर के कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चे समाज और देश की सेवा करना चाहते हैं, यह एक बहुत ही सम्मानजनक बात है उपमुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित किया और कहा कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें और पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह इच्छा देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। वे अपने समाज और देश की सेवा करना चाहते हैं, यह एक बहुत ही सम्मानजनक बात है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हमें उनकी सहायता करनी चाहिए।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement