कवर्धा न्यूज़ - कार्यपालन अभियंता, सब इंजीनियर और ठेकेदार को नोटिस, सैं : कलेक्टर ने किया सिलतरा में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता जांच घटिया निर्माण पर जताई कड़ी नाराज़गी कार्यपालन अभियंता, सब इं
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
कलेक्टर ने किया सिलतरा में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता जांच
घटिया निर्माण पर जताई कड़ी नाराज़गी
कार्यपालन अभियंता, सब इंजीनियर और ठेकेदार को नोटिस, सैंपल जाँच के निर्देश
मुंगेली, 11 जून 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सिलतरा से भठली मार्ग पर निर्माणाधीन डामरीकृत सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क को फावड़ा से खुदवाकर निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का बारीकी से अवलोकन किया। सड़क में घटिया गुणवत्ता की पुष्टि होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लैब में सामग्री का सैंपल परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लापरवाही पर पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता, उप अभियंता एवं निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने के भी निर्देश मौके पर दिए। साथ ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासकीय राशि से किए जा रहे कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वाेपरि है। इस अवसर पर पथरिया एडीएम श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
क्रमांक//06-54// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन