Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

बिलासपुर IT Raid News: छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबारियों पर IT का शिकंजा : छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबारियों के खिलाफ आयकर विभाग (IT) ने एक साथ बड़ी स्ट्राइक की है। विभाग की टीमों ने गुरुवार सुबह ब

Vikky Kashyap / Thu, Feb 12, 2026 / Post views : 202

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबारियों के खिलाफ आयकर विभाग (IT) ने एक साथ बड़ी स्ट्राइक की है। विभाग की टीमों ने गुरुवार सुबह बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले में स्थित प्रमुख कोल कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई से प्रदेश के व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है।

​जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने बिलासपुर में फिल ग्रुप (Phil Group) के मालिक प्रवीण झा के घर, फैक्ट्री और कार्यालय समेत कई ठिकानों पर छापा मारा। टीम फिलहाल श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर और रामा वर्ल्ड स्थित निवास पर दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

​वहीं, जांजगीर-चांपा जिले के चांपा-बिरा रोड स्थित तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में भी IT की टीम पहुंची। यहां कोयला व्यापारी अंशुमान मुरारका के दफ्तर में वित्तीय रिकॉर्ड्स और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

इनकम टैक्स रेड की मुख्य वजहें

​शुरुआती जांच और सूत्रों के हवाले से जो बातें सामने आ रही हैं, वे गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करती हैं अधिकारियों को आशंका है कि कोल वाशरी में बड़े पैमाने पर ‘कोल मिक्सिंग’ कर टैक्स में हेराफेरी की जा रही थी। कारोबार से होने वाली वास्तविक आय की तुलना में बहुत कम टैक्स चुकाए जाने का संदेह है। जांच टीम को कंपनी के खातों और दस्तावेजों में कई विसंगतियां और टैक्स चोरी के ठोस प्रमाण मिलने की खबर है।

GST रेड से मिले इनपुट पर हुई कार्रवाई

​गौरतलब है कि करीब दो माह पहले बिलासपुर में स्टेट जीएसटी (GST) की टीम ने तीन कोल कारोबारियों के ठिकानों पर रेड की थी। उस दौरान महावीर कोल वाशरी, फिल ग्रुप और पारस कोल वाशरी ने मिलकर कुल 27.50 करोड़ रुपये सरेंडर किए थे। माना जा रहा है कि उसी जांच से मिले इनपुट्स के आधार पर अब आयकर विभाग ने यह घेरेबंदी की हैछापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद करोड़ों की अघोषित संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

Vikky Kashyap

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement