ग्राम सकेरी में मत्स्य रोग प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की हुआ शुभा : ग्राम सकेरी में मत्स्य रोग प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की हुआ शुभारंभ
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 201
जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
ग्राम सकेरी में मत्स्य रोग प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की हुआ शुभारंभ
मुंगेली, 03 मार्च 2025// केन्द्रीय मातस्यकी शिक्षा संस्थान, मुम्बई द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली के संयुक्त तत्वाधान में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत मत्स्य रोग प्रबंधन विषय पर ग्राम सकेरी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन केन्द्रीय मात्स्यकीय शिक्षा संस्थान, मुम्बई के वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने कृषकों एवं महिला समूहों को मत्स्य स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. सलोनी शिवम ने मछलियों में परजीवियों से होने वाले रोगों और उनके नियंत्रण पर चर्चा की। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. आर. एल. शर्मा ने छत्तीसगढ़ में मत्स्य विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। मत्स्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह ने तालाबों के प्रबंधन की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 कृषकों एवं महिला समूहों ने भाग लिया और मत्स्य पालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सरपंच सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन