Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को किया गया सामग्री वितरण : मुंगेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत 17 फरवरी को प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक होगा मतदान

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Feb 16, 2025 / Post views : 223

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025

प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को किया गया सामग्री वितरण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुंगेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत 17 फरवरी को प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक होगा मतदान

सभी मतदान केंद्रों में तैयारी पूर्ण

मुंगेली 16 फरवरी 2025// राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का प्रथम चरण का चुनाव 17 फरवरी को प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में मुंगेली जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी 124 पंचायतों के 351 मतदान केंद्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इन सभी मतदान केंद्रों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय मुंगेली से मतदान दलों को सामग्री वितरण कर रवाना किया गया। महाविद्यालय परिसर में मतदान सामग्री वितरण के लिए रिजर्व सहित कुल 21 काउंटर बनाए गए थे, जहां अलग-अलग मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन अधिकारियों को मतदान केन्द्र संबंधित आवश्यक प्रपत्र प्रदान किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण के बाद महाविद्यालय परिसर से मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मतदान दलों को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री रामप्रसाद चौहान, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मुंगेली जनपद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए कुल 92 रूट बनाए गए है और पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। इन मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए रिजर्व सहित 404 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है। मुंगेली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 124 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें 351 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण के चुनाव में मुंगेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत 95 हजार 798 पुरूष मतदाता, 92 हजार 696 महिला मतदाता और 02 तृतीय लिंग सहित कुल 01 लाख 88 हजार 496 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद पंचायत मुंगेली क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के 04 सीटों के लिए 31 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 144 प्रत्याशी, सरपंच के 118 सीटों के लिए 626 प्रत्याशी और पंच के 1125 सीटों के लिए 2702 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है। वहीं 548 पंच और 06 ग्राम पंचायत जिनमें झझपुरीखुर्द, पुरान, करही(ध), डोडा, किरना और चकरभाठा में निर्विरोध सरपंच चुना गया है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement