Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़- विश्व क्षय दिवस: टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को कलेक्टर-ए : विश्व क्षय दिवस: टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को कलेक्टर-एसपी ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Mar 24, 2025 / Post views : 211

जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

विश्व क्षय दिवस: टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को कलेक्टर-एसपी ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित

मुंगेली, 24 मार्च 2025// जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन हाल में आज विश्व क्षय दिवस मनाया गया। इस दौरान टीबी मुक्ति की दिशा में बेहतर कर कार्य करने वाले ग्राम पंचायत को सम्मानित करने ‘‘जन-जन का रखें ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान’’ स्लोगन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा वर्ष 2023 में 44 और वर्ष 2024 में 74 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त होने पर बधाई दी और प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही 2025 के अंत तक जिले को टीबी मुक्त करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि निक्षय टीम के माध्यम से हमने जिले को टीबी मुक्त करने की दिशा में मुहिम चलाया था, जिसका सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहा है। इस टीम के माध्यम से पूरे जिले के टीबी मरीजों का ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमारी टीम जिस तरीके से कार्य कर रही है, आने वाले समय में हम पूरे जिले को टीबी जैसी बीमारी से मुक्त कर लेंगे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वस्थ शरीर मानव जीवन का सबसे बड़ा वरदान होता है। हमें रोग एवं विकारों से मुक्त रहने के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चन्द्र प्रभाकर ने टीबी के लक्षणों एवं उपचार की जानकारी देते हुए जिले को टीबी मुक्त करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने कहा कि अभियान चलाकर अब तक 118 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त कर लिया गया है आने वाले समय में सभी ग्राम पंचायतों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के लिए प्रयास जारी है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान एवं टीबी मुक्त पंचायत अभियान व निक्षय निरामय अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों को शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में बताया। इस दौरान डीपीसी श्री अमिताभ तिवारी, डीपीपीएमसी श्री अमित सिंह, पीएमडीटी समन्वयक श्री धीरज रात्रे, एस.टी.एस. श्री सुमेश जायसवाल, काउन्सलर श्री दिलीप बंसत, लेखापाल श्री कैलाश जायसवाल, डाटा एन्ट्री आपरेटर श्री संतोष वर्मा, एसटीएलएस श्री संदीप मसीह, श्री सुरेन्द्र लहरे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

क्रमांक//03-73// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//फोटो 10 से 14

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement