Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से आठ दिव्यांगजनों की जिंदगी में लौटी खुशियां मोटर चलित स्कूटी पाकर दिव्यांगजन हुए खुश

Admin / Thu, Mar 14, 2024 / Post views : 126

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से आठ दिव्यांगजनों की जिंदगी में लौटी खुशियां

मोटर चलित स्कूटी पाकर दिव्यांगजन हुए खुश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांगों के सपनों को दी नई उड़ान

कवर्धा, 14 मार्च 2024। जब इरादे मजबूत हो तो शारीरिक अक्षमता को भी हार मानना पड़ता है। आज ऐसे लोग भी है जो अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न मान, जिंदगी में आगे बढ़ कुछ करने की कोशिश करते है और इस कोशिश में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं भी दिव्यांगजनों की सपनों में उड़ान भरने का कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के आठ दिव्यांगजनों की जिंदगी में खुशियां लौटी है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने विधायक निधि से आज जिला कार्यालय परिसर में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आठ दिव्यांगों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय दृष्टि एवं बाधितार्थ विद्यालय सिंघनपुरी के कक्षा पहली में अध्यनरत हंसराज साहू और पोषण साहू को ब्रेल लिपि कीट प्रदान किया। साथ ही श्रीमती सुशीला को श्रवणयंत्र प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दिव्यांगजनों से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल भेंट करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता करने से मुझे सुखद अनुभूति मिल रही है। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल से दिव्यांगजनों की राह अब सामान्य व्यक्ति की तरह आसान हो जाएगी। सभी दिव्यांगजनों ने उपमुख्यमंत्री के इस प्रसायों की सराहना की और इस बहुमूल्य उपहार के लिए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल पाकर दिव्यांगजन खुश हुए। दिव्यांगजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों से कहा कि सभी दिव्यांग भाई सड़क सुरक्षा नियमों का पालना सुनिश्चित करें और स्कूटी चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाएं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिव्यांगों का हौसला बढाते हुए कहा कि दिव्यांग अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसके अनुरूप एक लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि एक सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करते हुए दिव्यांग समाज और देश के निर्माण में महत्त्वपूर्ण रचनात्मक योगदान दे सकते हैं। 08 हितग्राहियों को मिला पेट्रोल चलित ट्रायसायकल उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना से 01 लाख 23 हजार 279-01 लाख 23 हजार 279 रूपए की लागत से 08 हितग्राहियों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल का वितरण किया। इन हितग्राहियों में ग्राम पंचायत घोटिया निवासी श्री धरमदास डहरिया, कैलाश नगर निवासी श्री अशोक सिन्हा, कवर्धा निवासी श्री नागेश कुंभकार, ग्राम पंचायत ढ़ोगईटोला निवासी श्री छबिलाल साहू, ग्राम पंचायत खाम्ही निवासी श्री तुलस कुमार, ग्राम पंचायत मैनपुरी निवासी श्री कमलू साहू, ग्राम पंचायत जेवड़न निवासी श्री राकेश कुमार, ग्राम पंचायत केशमर्दा निवासी श्री मुकेश को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री रवि राजपुत, श्री ईश्वरी साहू, श्री श्रीकांत उपाध्याय, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री एसएस कुर्रे, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पण्डा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement