मुंगेली न्यूज़ - मुंगेली में अतिक्रमण और गंदगी पर प्रशासन ने की कार्रवा : मुंगेली में अतिक्रमण और गंदगी पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 26 दुकानदारों पर जुर्माना
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, May 4, 2025 / Post views : 223
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
मुंगेली में अतिक्रमण और गंदगी पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 26 दुकानदारों पर जुर्माना
मुंगेली, 04 मई 2025// शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मुंगेली प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में शनिवार को राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने पड़ाव चौक से पंडरिया रोड तक अभियान चलाकर अतिक्रमण करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान के तहत 26 दुकानदारों पर जुर्माना लगाते हुए कुल 06 हजार 200 रुपये की वसूली की गई। दुकानदारों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और अतिक्रमण से बचने की सख्त हिदायत भी दी गई। अधिकारियों ने समझाइश देते हुए चेताया कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, एसडीओपी श्री मयंक तिवारी, तहसीलदार श्री कुणाल पांडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आशीष तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
क्रमांक//05-12// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो 01 से 02
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन