मुंगेली न्यूज़ - दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित : दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Sep 10, 2025 / Post views : 156
दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित
मुंगेली ----छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्तियों/संस्थाओं को "दानवीर भामाशाह सम्मान" से अलंकृत किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित व्यक्ति/संस्था को 01 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
उक्त सम्मान हेतु वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति/संस्था अपनी प्रविष्टियां 21 सितम्बर 2025 तक कार्यालय समाज कल्याण विभाग, मुंगेली में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग में संपर्क कर सकते है
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन