मुंगेली न्यूज़ - नेत्रहीन कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन, समाजसेवा : नेत्रहीन कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन, समाजसेवा का संदेश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, May 10, 2025 / Post views : 518
नेत्रहीन कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन, समाजसेवा का संदेश
नवरंगपुर, ओडिशा:-- श्री जगन्नाथ जी के पावन स्मरण में आयोजित "जीवन नेत्रहीन भजन संध्या" का आयोजन स्थानीय कलाकार लिप्पू जैन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में नेत्रहीन कलाकारों ने हारमोनियम, तबला और झांझ की संगत में भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में दिव्यांग कलाकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी सहायता हेतु दान एकत्रित करना था। आयोजकों ने लोगों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में सहयोग दें।
इस संदर्भ में लिप्पू जैन ने कहा, "मानव सेवा ही माधव सेवा है। हमारा प्रयास है कि नेत्रहीन कलाकारों को एक मंच मिले और समाज से उन्हें आर्थिक सहयोग प्राप्त हो।"
कार्यक्रम में भाग लेने और सहयोग देने के लिए इच्छुक लोग दिए गए संपर्क नंबरों—9556215826 और 8093403008—पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने दिया

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन