जांजगीर चाम्पा -अमृत सरोवर स्थल पर मनाया जाएगा संविधान दिवस : अमृत सरोवर स्थल पर मनाया जाएगा संविधान दिवस
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Nov 25, 2025 / Post views : 165
समाचार
अमृत सरोवर स्थल पर मनाया जाएगा संविधान दिवस
जांजगीर-चांपा, 25 नवम्बर 2025/ जिले में 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगा। जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में 26 नवंबर को सभी अमृत सरोवर स्थलों पर युवाओं, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, नरेगा श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों और आजीविका दीदीयों की भागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर चर्चा, जल संरक्षण और सरोवर सुरक्षा की शपथ, सांस्कृतिक गतिविधियां, अमृत सरोवर की साफ-सफाई, गाद निकालने और पौधारोपण जैसी गतिविधि शामिल रहेंगी।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन