Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - जनपद पंचायत सीईओ साहू ने किया विभिन्न योजनाओं का औचक न : जनपद पंचायत सीईओ साहू ने किया विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 25, 2025 / Post views : 251

जनपद पंचायत सीईओ साहू ने किया विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण

मुंगेली ---जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आज जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राकेश साहू ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया।जनपद सीईओ साहू ने अपने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत धरमपुरा, दशरंगपुर, छतौना, सोढ़ार, फरहदा, फुलवारी एवं भथरी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ एवं प्रगतिरत प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य की गति तेज करने और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत चल रहे प्रगतिरत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि गांवों में स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीईओ साहू ने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्रों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक योजना आमजन तक सही तरीके से पहुंचे और कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में पूर्ण हो। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जनपद पंचायत से कार्यक्रम अधिकारी अशोक साहू, विकासखंड समन्वयक नरेंद्र यादव तथा तकनीकी सहायक विनय कुलमित्र भी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने भी इस निरीक्षण के दौरान योजनाओं की जानकारी सीईओ को दी और कई स्थानों पर कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। वहीं कुछ स्थानों पर सीईओ ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement