मुंगेली न्यूज़ - सुशासन तिहार में पशुपालक मोहनदास को पशु शेड निर्माण हे : सुशासन तिहार में पशुपालक मोहनदास को पशु शेड निर्माण हेतु मिली स्वीकृति
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 8, 2025 / Post views : 210
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
सुशासन तिहार में पशुपालक मोहनदास को पशु शेड निर्माण हेतु मिली स्वीकृति
मुंगेली, 08 मई 2025// राज्य सरकार द्वारा सुशासन तिहार के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का लाभ अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। ग्राम सेतगंगा में आयोजित समाधान शिविर में पशुपालन कर जीवनयापन कर रहे मोहनदास सहित सात हितग्राहियों को पशु शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।
मोहनदास ने बताया कि वे लंबे समय से पशुपालन कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अब तक पशु शेड का निर्माण नहीं करवा पाए थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पशु शेड के लिए आवेदन किया था। विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने स्वयं मोहनदास को स्वीकृति पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, जनपद पंचायत अधिकारी श्री राजीव तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक//05-33// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन