Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - कलेक्टर-एसपी ने प्राथमिक शाला लालपुर(थाना) में अव्यवस्था देखकर जताई नाराजगी

Admin / Wed, Dec 11, 2024 / Post views : 185

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

कलेक्टर-एसपी ने प्राथमिक शाला लालपुर(थाना) में अव्यवस्था देखकर जताई नाराजगी

मध्यान्ह भोजन का किया अवलोकन, बच्चों से प्रश्न पूछ कर परखा शिक्षा का स्तर

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 11 दिसंबर 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल आज लोरमी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला लालपुर(थाना) पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल में अव्यवस्था, शिक्षा का निम्न स्तर के साथ ही बच्चों की कम उपस्थिति देखकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कक्षा पांचवी के बच्चों से पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछा, जिस पर कोई बच्चे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं कक्षा तीसरी के बच्चों से वन, टू, थ्री का अंग्रेजी में स्पेलिंग पूछा, जिसमें भी काई बच्चे स्पेलिंग नहीं बता पाए। उन्होंने स्कूल में उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया, जिसमें 54 में से मात्र 30 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। कलेक्टर एवं एसपी ने स्कूल में शिक्षकों को आने का समय, मध्यान्ह भोजन, मूलभूत सुविधाएं आदि की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में परिसर में पुराने कुएं को बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से बंद करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को चॉकलेट प्रदान करते हुए उन्हें बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों को नियमित उपस्थित होकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, शासन के गाइडलाइन के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बच्चों पर विशेष फोकस कर शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और बेहतर पढ़ाई-लिखाई कर अपने मां-बाप का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं शिक्षकों को बच्चों की रुचि अनुसार पढ़ने की बात कही। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने संकुल समन्वयक को अपने क्षेत्र के स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, स्कूल की प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। [video width="848" height="478" mp4="https://loksevanews24.com/storage/2024/12/WhatsApp-Video-2024-12-11-at-6.33.23-AM.mp4"][/video] क्रमांक 12-52// चंद्राकर फोटो

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement