जांजगीर चाम्पा - 11 दिसम्बर को प्रसारित होगा दीदी के गोठ का नया एपिसोड : 11 दिसम्बर को प्रसारित होगा दीदी के गोठ का नया एपिसोड
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Dec 11, 2025 / Post views : 185
समाचार
11 दिसम्बर को प्रसारित होगा दीदी के गोठ का नया एपिसोड
जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के निर्देशन में दीदी के गोठ मासिक रेडियो कार्यक्रम का अगला एपिसोड 11 दिसम्बर 2025 को प्रसारित किया जाएगा। यह एपिसोड जेंडर कैंपेन नई चेतना 4.0 पर आधारित होगा। सभी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का ग्राम स्तर से जिला स्तर तक अधिक से अधिक सुनिश्चित किया जाए तथा प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से किया जाए। महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों में सामूहिक रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन