मुंगेली न्यूज़ - पोषण पखवाड़ा: नुक्कड़ नाटक कर शिशु की देखभाल व कुपोषण से : पोषण पखवाड़ा: नुक्कड़ नाटक कर शिशु की देखभाल व कुपोषण से बचाने किया गया जागरूक
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Apr 23, 2025 / Post views : 208
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
पोषण पखवाड़ा: नुक्कड़ नाटक कर शिशु की देखभाल व कुपोषण से बचाने किया गया जागरूक
मुंगेली, 23 अप्रैल 2025// सुपोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के अंतिम दिन लोरमी विकासखण्ड के ग्राम अचानकमार एवं बिजराकछार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, इसके माध्यम से गर्भावस्था से लेकर शिशु के 02 वर्ष की आयु तक देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य, माता की सहयोग आदि को सरल एवं रोचक शैली में प्रस्तुत कर कुपोषण से बचाने जागरूक किया गया। इसी तरह आंगनबाड़ियों में सुपोषण चौपाल का आयोजन कर गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी श्रीमती उमा कश्यप, पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, ग्राम के सरपंच, पंच और ग्रामीणजन मौजूद रहे।


क्रमांक//04-75// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//फोटो 09 से 11
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन