Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - शिक्षकों ने जताया संतोष, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की : प्रायमरी स्कूल के 164 अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण पारदर्शी काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से सम्पन्न

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 191

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

प्रायमरी स्कूल के 164 अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण पारदर्शी काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से सम्पन्न

शिक्षकों ने जताया संतोष, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की जताई उम्मीद

मुंगेली 02 जून 2025// शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थ 163 अतिशेष शिक्षकों एवं 01 प्रधानपाठक का युक्तियुक्तकरण आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में काउंसलिंग के माध्यम से किया गया। इनमें 05 शिक्षकविहीन स्कूलों में 13 शिक्षकों, 82 एकल शिक्षकीय स्कूलों में 99 शिक्षकों के साथ ही अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के स्कूलों में 19 शिक्षकों सहित अन्य स्कूलों में भी शिक्षकों का पदांकन किया गया है। यह संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

कलेक्टर द्वारा गठित विशेष टीम की निगरानी में आज आयोजित इस काउंसलिंग में सभी संबंधित शिक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया अनुसार टोकन जारी कर बुलाया गया। तत्पश्चात विद्यालयों की आवश्यकता के आधार पर उनकी नवीन पदस्थापना सुनिश्चित की गई। युक्तियुक्तकरण उपरांत शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन विद्यालयों में पदस्थापना आदेश प्रदान किए गए। कलेक्टर स्वयं युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया कोे पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार मानिटरिंग करते रहे। उन्होंने विकासखंड लोरमी के शासकीय प्राथमिक शाला राम्हेपुर में पदस्थ श्रीमती रेखा शर्मा को युक्तियुक्तकरण के उपरांत शासकीय प्राथमिक शाला लपटी, विकासखंड लोरमी में पदस्थापना हेतु प्रथम आदेश प्रदान किया। इसके साथ ही अचानकमार क्षेत्र में पदांकित किए गए शिक्षकों को भी आदेश पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि युक्तियुक्तकरण एक महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे विद्यालयों में शिक्षक उपलब्धता संतुलित होगी और शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इससे बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में निश्चित ही सकारात्मक सुधार होगा।

कलेक्टर ने कहा कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य केवल पदस्थापना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक संगठित और प्रभावशाली बनाना है। उन्होंने कहा कि शासन की इस नीति से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बल मिलेगा। काउंसलिंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। अधिकारी-कर्मचारियों की प्रभावी तैनाती के चलते प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पूरी हुई। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी शासन-प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह नीति न केवल शिक्षा में गुणवत्ता लाएगी, बल्कि शिक्षकों की कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्री अजय शतरंज, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. घृतलहरे, मुंगेली बीईओ श्रीमती प्रतिभा मण्डलोई, लोरमी बीईओ श्री डी. एस. राजपूत एवं पथरिया बीईओ श्री पी. एस. बेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के लिए 03 जून को होगा काउंसलिंग

शासन के निर्देशानुसार जिले में अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के पूर्व माध्यमिक शाला के 68 शिक्षक एवं 01 प्रधानपाठक सहित हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के 44 व्याख्याताओं का काउंसलिंग 03 जून को जनदर्शन सभाकक्ष में प्रातः 10 बजे से संपन्न किया जाएगा।

क्रमांक//06-02// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो 01 से 05

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement