Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - पुस्तक वितरण और स्कैनिंग में जिले का राज्य में दूसरा स : जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Jun 29, 2025 / Post views : 184

विशेष लेख

जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी

पुस्तक वितरण और स्कैनिंग में जिले का राज्य में दूसरा स्थान

मुंगेली, 29 जून 2025// मुंगेली जिले ने राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे और शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन और सीमांकन जैसे विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण में महत्वपूर्ण सुधार दिखाया है। साथ ही, स्कूलों में पुस्तक वितरण और स्कैनिंग प्रक्रिया में भी जिला राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर है। शासन के निर्देशों के अनुसार राजस्व प्रकरणों के संवेदनशील और त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने विशेष प्रयास किए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। जिले के तीनों अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार और अन्य राजस्व कर्मचारी पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। सीमांकन के मामलों में जिले ने अच्छी प्रगति की है, पिछले सप्ताह के 13वें स्थान से अब यह सातवें स्थान पर आ गया है। खाता विभाजन के प्रकरणों में भी मुंगेली ने 13वें स्थान से सातवें स्थान पर छलांग लगाई है। विवादित नामांतरण के निराकरण में भी जिला पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह प्रगति जिले के राजस्व प्रशासन की दक्षता और नागरिकों को समय पर सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

शैक्षिक मामले पर भी मुंगेली जिले ने सराहनीय कार्य किया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण और स्कैनिंग सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने स्वयं लगातार स्कूलों का दौरा कर पुस्तक वितरण व्यवस्था, स्कैनिंग प्रक्रिया और स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। पुस्तकों के वितरण और स्कैनिंग प्रक्रिया में मुंगेली जिला अब राज्य में दूसरे स्थान पर है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. धृतलहरे ने बताया कि जिले के 1,070 प्राथमिक, माध्यमिक और हाई स्कूलों में 3 लाख 89 हज़ार से अधिक किताबें भेजी जा चुकी हैं। पहली से दसवीं कक्षा के 1,036 स्कूलों में 3 लाख 41 हज़ार 808 पुस्तकों की स्कैनिंग कर उनका वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन बच्चों का भविष्य गढ़ने और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी सजगता, तत्परता और संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है, जिससे स्कूलों में बेहतर व्यवस्थाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित हो सके। यह दर्शाता है कि मुंगेली जिला न केवल प्रशासनिक दक्षता में बल्कि बच्चों की शिक्षा और भविष्य निर्माण में भी गंभीरता से निवेश कर रहा है।

क्रमांक//

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement