Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

mungeli News - मोर गॉव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण की दिलाई गई : समाधान शिविर: धरमपुरा क्लस्टर में 246 हितग्राहियों को मिली शौचालय की स्वीकृति, 05 को मिला आवास पूर्णता प्रमाण पत्र

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, May 14, 2025 / Post views : 211

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

समाधान शिविर: धरमपुरा क्लस्टर में 246 हितग्राहियों को मिली शौचालय की स्वीकृति, 05 को मिला आवास पूर्णता प्रमाण पत्र

शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सुशासन का उद्देश्य - विधायक मोहले

मोर गॉव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ

मुंगेली, 14 मई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की योजनाओं को आमजनों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 246 शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही 05 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसी तरह एनआरएलएम अंतर्गत 04 स्वसहायता समूहों को चेक राशि, 04 कृषकों को पर्ची, 08 को श्रम कार्ड वितरण, 08 को केसीसी योजनांतर्गत 04 लाख 02 हजार रूपए का ऋण, 01 को आईस बॉक्स, 05 कृषक को स्प्रेयर पम्प प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 03 विद्यार्थियों को कक्षा 10 व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर सम्मानित किया गया।

शिविर में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 01-01 हजार रूपए प्रदान किया जा रहा है। पीएम आवास योजना के तहत गांव-गांव में इसका सर्वे कार्य जारी है, ताकि कोई भी व्यक्ति आवास से वंचित न रहे। विधायक ने कहा कि आम लोगों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले, यही सुशासन का उद्देश्य है। उन्होंने मोर गॉव, मोर पानी अभियान अंतर्गत प्रत्येक घर में वाटर हार्वेस्टिंग बनाने, जल के अपव्यय को रोकने, कुऑ, बावड़ी, तालाब आदि की सफाई के साथ भविष्य के लिए जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

कलेक्टर ने जल संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर पात्र लोगों को लाभ दिलाने प्रभावी पहल की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा से ही आगे बढ़कर ऊचाईयों को छूआ जा सकता है। कलेक्टर ने जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पानी के महत्व को समझते हुए संरक्षित करें, जिन लोगों का पक्का घर है, वे अपने घरों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अवश्य करें। बारिश के पानी का किसी भी माध्यम से संचय कर सुरिक्षत रखें। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकंात पाण्डेय एवं जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार ने भी सम्बोधित किया और आमलोगों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी, गणमान्य नागरिक, अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आमलोग मौजूद रहे।

क्रमांक//05-61// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो 01 से 10

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement