मुंगेली न्यूज़ -08 सितंबर तक शिविर लगाकर की जाएगी नेत्र जांच : रजत जयंती वर्ष 2025: केन्द्रीय राज्य मंत्री ने नेत्रदान पखवाड़ा रथ को किया रवाना
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 25, 2025 / Post views : 234
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
रजत जयंती वर्ष 2025: केन्द्रीय राज्य मंत्री ने नेत्रदान पखवाड़ा रथ को किया रवाना
08 सितंबर तक शिविर लगाकर की जाएगी नेत्र जांच
मुंगेली, 25 अगस्त 2025// रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय के अंधत्व निवारण समिति के द्वारा जिले में 08 सितम्बर तक नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जिला कलेक्टोरेट परिसर से नेत्रदान पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से लोगों को नेत्रदान शिविर की जानकारी दी जाएगी और लाभ उठाने जागरूक किया जाएगा। शिविर में लोगों की नेत्र जांच की जाएगी और आंख संबंधी बीमारियों का उचित ईलाज किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
क्रमांक//08-122// सुजीत कुमार सिंह//फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन