Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष कार्यालय का शुभारंभ : आयोग के अध्यक्ष श्री गौतम चौरड़िया ने किया लोकार्पण, त्वरित न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Jun 28, 2025 / Post views : 179

समाचार

मुंगेली में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष कार्यालय का शुभारंभ

आयोग के अध्यक्ष श्री गौतम चौरड़िया ने किया लोकार्पण, त्वरित न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल

मुंगेली, 27 जून 2025 //जिला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में आज मुंगेली जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष कार्यालय का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश श्री गौतम चौरड़िया ने रिबन काटकर भवन का विधिवत लोकार्पण किया और उपस्थित जनसमुदाय को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, अधिवक्ता, मीडिया प्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।

उपभोक्ताओं को मिलेगा त्वरित और सुलभ न्याय - अध्यक्ष श्री चौरड़िया

आयोग अध्यक्ष श्री गौतम चौरड़िया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ता विवादों का शीघ्र निराकरण नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, स्थायी भवन की स्थापना से अब जिले के उपभोक्ताओं को न्याय के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। श्री चौरड़िया ने यह भी कहा कि टीम वर्क और मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम से ही त्वरित न्याय की परिकल्पना साकार होती है। उन्होंने उपभोक्ता कानून की व्यापक जानकारी आम जनता तक पहुँचाने की आवश्यकता जताई और कहा कि डिजिटल युग में उपभोक्ताओं को तेजी से बदलते व्यापारिक परिवेश में अधिक सजग रहने की जरूरत है।

मुंगेली को मिली बहुप्रतीक्षित सुविधा - कलेक्टर

कलेक्टर ने कहा कि मुंगेली जिला बने 12 वर्ष हो गए, लेकिन अब जाकर जिले को उपभोक्ता आयोग का स्थायी कार्यालय प्राप्त हुआ है, जो यहां के नागरिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं की बढ़ती चुनौतियों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, नकली उत्पाद और सेवा संबंधी विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि अब उपभोक्ताओं को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुंडू ने कहा कि मुंगेली में कार्यालय खुलने से अब उपभोक्ताओं को बिलासपुर या अन्य जिलों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसे आमजन के लिए न्यायिक सुविधा की दृष्टि से एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

क्रमांक // 06-151 // सुजीत कुमार सिंह / चंद्राकर फोटो 14-19

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement